फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Krishnapal Singh Yadav says will raise the Shri Krishna Janmabhoomi Issue in Parliament

मथुरा: मध्य प्रदेश के भाजपा सांसद बोले- संसद में फिर उठाएंगे श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का मुद्दा

Sat, 26 Mar 2022 09:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 09:47 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने कहा कि अब भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए। वह पूरी मजबूती के साथ इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।  

विज्ञापन
BJP MP Krishnapal Singh Yadav says will raise the Shri Krishna Janmabhoomi Issue in Parliament
सांसद कृष्णपाल सिंह यादव का स्वागत करते अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी से भाजपा सांसद कृष्णपाल सिंह यादव शनिवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी और इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद कृष्णपाल सिंह यादव ने कहा कि 500 साल के कड़े संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम शीघ्र अपने महल में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे, वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद अब कोई संशय नहीं कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए।

विज्ञापन

 
भाजपा सांसद ने कहा कि संसद में सबसे पहले उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्ति के लिए जो लोग कार्य कर रहे हैं, उनसे कागजात व पुराने सुबूत एकत्रित कर रहा हूं, ताकि संसद में एक बार फिर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए अदालत में अपना पक्ष रख रहे हैं। इनके पास जितने भी साक्ष्य मौजूद हैं, वह जन्मभूमि को मुक्त करवाने के लिए पर्याप्त हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही अदालत भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विदेशी आक्रांताओं के अतिक्रमण को ध्वस्त कर सुंदर मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed