फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mp calls agra dm anti-farmer

भाजपा के इस सांसद ने आगरा के डीएम के खिलाफ उगली आग, कह दी ये बड़ी बात

Sat, 14 Apr 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Sat, 14 Apr 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
bjp mp calls agra dm anti-farmer
सांसद चौधरी बाबूलाल और आगरा डीएम गौरव दयाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल ने जिलाधिकारी के खिलाफ फिर आग उगली। बिचपुरी में आयोजित धरना प्रदर्शन के उन्होंने जिलाधिकारी गौरव दयाल को किसान विरोधी मानसिकता का अधिकारी बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीएम गौरव दयाल के रहते बुधवार आए तूफान और बारिश से पीड़ित किसानों को न्याय मिल पाएगा इसकी उम्मीद नहीं है। चौधरी बाबूलाल डीएम पर पहले भी तमाम आरोप लगा चुके हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी की शिकायत प्रधानमंत्री से भी की है। उनका आरोप है कि डीएम भाजपा में दरार पैदा करने का काम कर रहे हैं। सांसद रामशंकर कठेरिया की कठपुतली बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

bjp mp calls agra dm anti-farmer
फसल बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
यह मामला अभी शांत नहीं हुआ ही था कि चौधरी बाबूलाल ने बुधवार को फिर जिलाधिकारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी गौरव दयाल के रहते आगरा के किसानों के हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी। 

ये किसान विरोधी मानसिकता से काम कर रहे हैं। पिछले दिनों पड़े ओलों से हुए 60 प्रतिशत नुकसान हुआ था उन्होंने लेखपालों से कहकर महज 10 फीसदी नुकसान दिखाया। 

ऐसा ही ये अब करेंगे। उन्होंने कहा कि डीएम के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। किसानों के हुए नुकसान की भरपाई 100 प्रतिशत करवाई जाएगी। 

उन्होंने मंच पर मौजूद नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी जनता के नौकर हैं हम जिलाधिकारी के नौकर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं जिलाधिकारी के यहां कभी नहीं जाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed