महिला एसडीएम पर भड़के विधायक, बोले- आपको मेरी ताकत का एहसास नहीं, बताया नौकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अप्रैल में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से प्रभावित तहसील किरावली के किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह लखनऊ गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मुआवजा राशि स्वीकृति कराई थी।
आठ महीने बाद भी तमाम किसानों को मुआवजा धनराशि नहीं मिली है। इसके विरोध में हजारों किसानों ने सोमवार को तहसील का घेराव किया। इसी दौरान भाजपा विधायक की महिला उपजिलाधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
विधायक समर्थकों ने की नारेबाजी
गुस्साए भाजपा विधायक ने एसडीएम से नौकर तक कह डाला। इसके बाद कहा कि आप अपने कार्यालय में जाइए। इस दौरान एसडीएम ने भी कहा कि आप इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं, लेकिन विधायक समर्थकों के हो हल्ला के आगे उनकी आवाज दब गई।
उधर, एसडीएम गरिमासिंह का कहना है कि अब तक साढे़ 27 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले गए हैं। कुछ किसानों के खाते बंद हैं। खाते में धनराशि पहुंची है। सभी वंचित किसानों से उनके खाते की पास बुक नकल खाता संख्या मागा था, उपलब्ध नहीं कराया है। हमने लेखपालों को काम में लगा दिया है। विधायक से नोकझोंक पर कहा कि उन्हें ठीक से बात करनी चाहिए थी।
#WATCH Agra: BJP MLA Udaybhan Chaudhary threatens SDM Garima Singh, says 'Don't you know I am an MLA? Don't you realize my power, the power of democracy?' He had gone to meet the SDM over farmer issues (17.12.18) pic.twitter.com/3lfTlXAi46
— ANI UP (@ANINewsUP) December 18, 2018 ">http://#WATCH Agra: BJP MLA Udaybhan Chaudhary threatens SDM Garima Singh, says 'Don't you know I am an MLA? Don't you realize my power, the power of democracy?' He had gone to meet the SDM over farmer issues (17.12.18) pic.twitter.com/3lfTlXAi46
— ANI UP (@ANINewsUP) December 18, 2018
स्थानीय प्रशासन पर लगाए आरोप
रामेश्वर सिंह वर्मा एडवोकेट ने कहा कि स्वीकृत कराई गई आईटीआई राजकीय कन्या डिग्री कालेज, फायर ब्रिगेड सर्विस सेंटर एवं कान्हा गौशाला के लिए फतेहपुर सीकरी में एसडीएम किरावली ने जगह उपलब्ध नहीं कराई है। रुनकता में यमुना में अवैध खनन तथा रायभा के पास टोल पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
भाजपा नेता गयाप्रसाद प्रधान एवं डॉ. प्रेम सिंह ने भ्रष्टाचार संबंधी आरोप स्थानीय प्रशासन पर लगाए। प्रेम सिंह ने कहा कि अगर एक सप्ताह में वंचित किसानों ने मुआवजे के धनराशि खाते में नहीं डाली तो आठ दिन बाद सभी किसान अपने दो पशुओं के साथ तहसील पर डेरा डालेंगे। किसान छह पोखर गडीमा खेड़ा वाकंदा विधापुर घड़ी सरसा, अरेहरा, महुअर, धनौली, गोपऊ मई जनूथा, मगूर्रा, कठवारी आदि गांवों के हजारों किसान मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.