Mathura: भाजपा विधायक श्रीकांत के गनर के घर चोरी, 10 लाख के जेवरात ले उड़े चोर
प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा की पुलिस कॉलोनी गणेशरा में भी चोरों ने सेंध लगा दी। भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा के गनर के आवास का दरवाजा खोलकर अलमारी में रखे 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार को इसका एक सप्ताह बाद पता चल सका। घटना में घर का ताला भी नहीं टूटा और चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके चोर की तलाश शुरू कर दी है।
यहां का है मामला
थाना हाईवे की पुलिस कॉलोनी गणेशरा के एफ ब्लॉक में अनिल यादव परिवार के संग रहते हैं। वर्तमान में भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा के गनर के रूप में तैनात सिपाही के घर करीब 24 नवंबर को बिना ताला टूटे अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। इसका पता तब चला, जब एक सप्ताह बाद 30 नवंबर को सिपाही की पत्नी को शादी में जाना था। इसके लिए अंगूठी और अन्य जेवरात की जरूरत पड़ी।
ये भी पढ़ें - दरोगा की पत्नी ने डीआईजी को किया ट्वीट: साहब! पति को परेशान कर रहे थानेदार, लगा देते हैं नाइट ड्यूटी
दर्ज कराया मुकदमा
जब जेवरात नहीं मिले तो घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद सिपाही ने थाना हाईवे में 13 दिसंबर को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हाईवे पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस चोरी का खुलासा बृहस्पतिवार को कर सकती है। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।