{"_id":"6a5e5b60e2a22cb0b3074ed5","slug":"bjp-mla-makes-post-against-sp-mp-dimple-yadav-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा विधायक ने की पोस्ट, भड़क उठे सपा कार्यकर्ता; माफी नहीं मांगने पर दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा विधायक ने की पोस्ट, भड़क उठे सपा कार्यकर्ता; माफी नहीं मांगने पर दी ये चेतावनी
Mon, 20 Jul 2026 11:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:01 PM IST
सार
सपा सांसद डिंपल यादव को लेकर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा न करने पर घर का घेराव करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और सपा सांसद डिंपल यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी ने भाजपा और सत्ता पक्ष के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। एक ओर महानगर इकाई ने छात्रों पर दमन और जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में 22 जुलाई को संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारा देते हुए जनाक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर, सपा नेताओं ने राम मंदिर पर की गई एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को दो दिन में माफी न मांगने पर घर घेरने की चेतावनी दी है।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने सोमवार को बताया कि रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज अलोकतांत्रिक है। इसके विरोध में 22 जुलाई को डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क बिजलीघर से कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ता, छात्र और नागरिक मार्च निकालेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की आवाज को लाठी और बुलडोजर के दम पर दबाने का हर संभव विरोध होगा।
दो दिन में माफी नहीं मांगी तो घेराव का एलान
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नितिन कोहली ने सोमवार को निज निवास पर प्रेसवार्ता कर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पर सपा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। कोहली ने कहा कि विधायक ने सोशल मीडिया पर सांसद डिंपल यादव का नाम जोड़ते हुए झूठी पोस्ट की है कि सपा राम मंदिर पर बुलडोजर चलवाना चाहती है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि यदि विधायक ने अगले दो दिन में सार्वजनिक माफी नहीं मांगी, तो सपा कार्यकर्ता उनके घर का घेराव करेंगे और थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस दौरान राजीव पोद्दार, राहुल शाक्य, अंकित कक्ड़ और मुकेश केवट आदि मौजूद रहे।