फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA Chaudhary Udaybhan Singh clarified threatens over Lady SDM in agra

एसडीएम गरिमा सिंह को हड़काने पर बोले भाजपा विधायक- मैंने उन्हें बेटी की तरह डांटा

Tue, 18 Dec 2018 04:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Chaudhary Udaybhan Singh clarified threatens over Lady SDM in agra
भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह
आगरा की किरावली तहसील की एसडीएम को हड़काने पर विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने सफाई दी है। विधायक ने एसडीएम को बेटी के समान बताया और कहा कि वो डांटने की बात स्वीकार करते हैं, लेकिन वो बिल्कुल वैसा ही था, जैसे मैं अपनी बेटी को डांटता हूं। 
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर किरावली तहसील का घेराव किया था। इस दौरान वहां भाजपा विधायक भी पहुंचे। किसानों की समस्या का समाधान न होने पर एसडीएम को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने एसडीएम गरिमा सिंह से कहा कि आपको मालूम नहीं मैं एक विधायक हूं। मेरी ताकत का एहसास नहीं है। लोकतंत्र की ताकत का एहसास नहीं है। यहां तक कि उन्होंने एसडीएम को एक नौकर बताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैकफुट पर आए विधायक

जब मामले ने तूल पकड़ा तो भाजपा विधायक बैकफुट पर आ गए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याएं लेकर एसडीएम के पास गए थे, लेकिन एसडीएम उनकी समस्या सुनने की बजाय उनसे कठोरता से बात करने लगीं।

चौधरी उदयभान सिंह ने सफाई देते हुए एसडीएम किरावली गरिमा सिंह को बेटी के समान बताया। कहा कि मैं मानता हूं कि मैंने उन्हें डांटा, लेकिन वो बेटी के समान हैं। उन्हें डांटना भी बिल्कुल वैसा ही था, जैसे मैं बेटी को डांटता हूं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed