फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA and police inspector audio goes viral on social media in agra

'सुनिए इंस्पेक्टर साहब ! सिफारिशों की चुगलखोरी नहीं होनी चाहिए', भाजपा विधायक का ऑडियो वायरल

Mon, 24 Jun 2019 09:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jun 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA and police inspector audio goes viral on social media in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है। यह क्लिप भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय और थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा के बीच बातचीत की बताई जा रही है। दो मिनट 48 सेकंड के ऑडियो में एक महिला को छोड़ने के लिए की गई सिफारिश को लेकर हुई बातचीत है।
विज्ञापन

 
थाना जगदीशपुरा में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी जितेंद्र धाकरे से मारपीट के मामले में पिछले माह आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें मारपीट और डकैती की धारा लगी है। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी सनी और रविंद्र हाथ नहीं आ सके हैं। 
विज्ञापन


चार दिन पहले पुलिस ने रविंद्र के घर में दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। मोहल्ले में जब पुलिस खड़ी थी, तभी एक महिला भागकर जाने लगी। इस पर पुलिस ने महिला को रविंद्र के परिवार की होने के शक में पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। मगर, महिला का मुकदमे में नाम नहीं था। इसलिए उसे छोड़ दिया गया। इस प्रकरण के बाद एक आडियो क्लिप वायरल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बातचीत के अंश 

विधायक : सुनिये, आप अपने जरा हाल में रहिये इंस्पेक्टर साहब, पहली बात आपको यह समझ में आ जानी चाहिए, सिफारिशों की चुगलखोरी नहीं होनी चाहिए। आपने कैसे कह दिया मैंने इन लोगों की सिफारिश की है। 
इंस्पेक्टर : किनकी सर, मैंने तो किसी से नहीं कहा।  
विधायक : इनसे कहा नहीं कहा, विधायक जी सिफारिश कर रहे हैं आपकी। 
इंस्पेक्टर : मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। 
विधायक : और यह कैसे आ गए मेरे पास। 
इंस्पेक्टर : बात कराइए। 
विधायक : आप क्या समझते हैं इनको। 
इंस्पेक्टर : विधायक जी यह झूठ बोल रहे हैं। 
विधायक : यह झूठ बोल रहे हैं, यह झूठ बोल रहे हैं। 
इंस्पेक्टर : बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। 
विधायक : एक महिला पकड़ी गई थी, तब बात हो गई। मैंने यह कहा था कि रविंद्र की मां को क्यों पकड़ लिया, नंबर एक। मां से पूछताछ करो, अगर, रविंद्र के बारे में जानती है तो छोड़ो। बात खत्म, तीसरी बात यह कही थी कि अगर, फुटेज में है तो ठोककर बंद कर देना। मेरी कोई सिफारिश नहीं है। 
इंस्पेक्टर : मैं यह कहना चाह रहा हूं कि 10-15 साल से विभाग में नौकरी कर रहा हूं। जब मैं ऐसी बेवकूफी वाली बात कहूंगा। आज तक कही है। 
विधायक : तो क्या इन्हें सपने आ रहे हैं क्या। 

महिला को छोड़ने के लिए सिफारिश की चर्चा

चर्चा है कि विधायक ने महिला को छोड़ने के लिए सिफारिश की थी। इससे खफा हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी ने विधायक से मुलाकात कर पूरा प्रकरण समझाया। तब इंस्पेक्टर और विधायक के बीच बातचीत हुई। यह आडियो इसी बातचीत का बताया गया है। 

आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इंस्पेक्टर से मैंने कहा था कि निर्दोष फंसे नहीं। दोषियों पर कार्रवाई की जाए। केस में सही कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed