फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp

भाजपा मंडल अध्यक्ष और सिपाही में हुई झड़प

Tue, 28 Apr 2020 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
bjp
मैनपुरी/कुरावली। लॉकडाउन का पालन कराने निकले सिपाही की भाजपा मंडल अध्यक्ष से झड़प हो गई। इस बीच सिपाही ने दो-तीन डंडा चटका दिए। गुस्साए भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। बाद एसपी ने सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहार कुरावली थाने में तैनात सिपाही मानवेंद्र सिंह सदर बाजार में गश्त कर रहे थे। सिपाही बेवजह बाजार में घूमने वालों को टोक रहा था। इसी बीच सदर बाजार में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम वर्मा से सिपाही ने बाजार में घूमने का कारण पूछा। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी और फिर धक्कामुक्की हो गई। गुस्साए सिपाही ने मंडल अध्यक्ष दो-तीन डंडा मार दिए। जानकारी होते ही भाजपा नेता थाने पहुंच गए और सिपाही पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इधर जिला स्तरीय नेताओं ने एसपी अजय कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। माहौल बिगड़ता देख एसपी ने सिपाही पर कार्रवाई कर दी। थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि सिपाही को एसपी की ओर से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
मैनपुरी। व्यापार मंडल नगर इकाई के बैनर तले लेनगंज के व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष धीरू राठौर की अध्यक्षता में मंडी झम्मनलाल में बैठक की। व्यापारियों ने शहर कोतवाल भानुप्रताप सिंह की कार्यशैैैली पर नाराजगी जताई। प्रशासन ने उन्हें होम डिलीवरी की अनुमति दी है लेकिन कर्मचारियों के साथ कोतवाल आए दिन मारपीट करते हैं। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम रजनीकांत, सीओ सिटी अभयनरायन राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि होम डिलीवरी में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं की जाएगी। अमित गुप्ता, संजय जैन, अजय गुप्ता, कल्लू गुप्ता, पियूष गुप्ता, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed