फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader surrenders in court in car theft case

भाजपा नेता की करतूत: पहले बेच दी कार, फिर खुद ही करा दी चोरी; आरोपी ने अदालत में किया समर्पण

Thu, 11 Jun 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 11 Jun 2026 08:19 PM IST
सार

जांच में पता चला कि भाजपा नेता ने अपने भाई के साथ मिलकर साजिश की थी। इसके लिए दूसरी चाबी बनवाई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद 400 पन्नों की चार्जशीट लगाई थी। इसमें दोनों भाइयों को आरोपी बनाया गया। 

विज्ञापन
BJP leader surrenders in court in car theft case
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

अपनी ही कार बेचकर चोरी कराने के आरोपी जगनेर क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन उर्फ सोनू शर्मा ने बृहस्पतिवार को एसीजेएम-11 आशीष कम्मोज की अदालत में समर्पण कर दिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव पहला पाड़ा निवासी देवकी नंदन शर्मा ने वर्ष 2021 में जगनेर निवासी दीपक कुमार को अपनी कार बेची थी। उसको ट्रांसफर नहीं किया। 22 मार्च 2024 की रात दीपक के घर के बाहर से कार चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद दीपक के भाई के मोबाइल पर कार का टोल टैक्स कटने का मैसेज आया। इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पुलिस ने 24 अगस्त 2025 को कार जयपुर हाईवे से बरामद कर ली। बुलंदशहर निवासी पुनीत सिरोही को पकड़ा। उसने बताया कि देवकी नंदन शर्मा के भाई मनमोहन शर्मा को दो लाख रुपये देकर कार खरीदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला था कि भाई मनमोहन शर्मा उर्फ छोटू के साथ मिलकर भाजपा नेता ने साजिश की थी। इसके लिए दूसरी चाबी बनवाई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद 400 पन्नों की चार्जशीट लगाई थी। इसमें दोनों भाइयों को आरोपी बनाया गया। चार्जशीट दाखिल होने के बाद न्यायालय ने समन और नोटिस जारी किए। आरोपी पक्ष के न्यायालय में उपस्थित न होने पर अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed