फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader Sunil Bansal addressed the bjym training camp in agra

Agra: भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में बोले सुनील बंसल- जैसा युवा होगा वैसा ही भविष्य का भारत बनेगा

Mon, 08 Aug 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 12:27 AM IST
सार

भाजयुमो के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का दूसरे दिन सात सत्र हुए। आज मुख्यमंत्री योगी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
BJP leader Sunil Bansal addressed the bjym training camp in agra
सुनील बंसल का स्वागत करते भाजयुमो पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को दूसरे दिन सात सत्र आयोजित हुए। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भविष्य की भाजपा है। जैसा युवा होगा वैसा ही भविष्य का भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी विचारधारा व संगठन की मूल भावना से समझौता नहीं किया है।
विज्ञापन


वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भाजयुमो की भूमिका विषय पर आयोजित सत्र में सुनील बंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी को आज शिखर पर पहुंचाया है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। युवा मोर्चा देशभक्ति के भाव का जनजागरण कर रहा है। 
विज्ञापन

'युवा मोर्चा ही भविष्य की भाजपा'

बंसल ने कहा कि युवा मोर्चा ही भविष्य की भाजपा है। अगले सत्र में जनरल वीके चतुर्वेदी ने सशस्त्र बलों से नेतृत्व की सीख लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा जिस तरह सीमा पर जवान मुस्तैद रहते हैं, वैसे ही देश के अंदर युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण में जुटा है। भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने विश्व पटल पर बढ़ता भारत विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा विचार परिवार विषयक सत्र को प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा के कार्य से आज सभी अनुसांगिक संगठन प्रभावित है। राष्ट्रवादी विचाराधा को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। पूरे विश्व में मोदी योगी की नीतियों का लोहा माना जा रहा है। 

सोमवार को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित 

सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर दीपक मेहाशके ने संबोधित किया। ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। इससे पहले सुबह आठ बजे सोमवार को फतेहाबाद रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed