फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader shot in the middle of the road case filed against three people allegations on police

UP: भाजपा नेता को बीच सड़क पर मारी गोली, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज; पुलिस पर ये आरोप

Fri, 08 Aug 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 09:38 AM IST
सार

आगरा में भाजपा नेता को बीच सड़क पर गोली मार दी गई। गोली उनके कान में लगी। पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकी मिली, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। 

विज्ञापन
BJP leader shot in the middle of the road case filed against three people allegations on police
घायल भाजपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाह मार्केट के बाहर एमजी रोड पर भाजपा नेता सुमित दिवाकर को पहले भी धमकी दी गई थी। उनका कहना है कि तब पुलिस ने सख्त कार्रवाई की होती तो उन्हें गोली नहीं मारी जाती। उधर, इस मामले में अब पुलिस ने शोहिल सहित 3 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

जेपी नगर, न्यू आगरा निवासी सुमित दिवाकर की डेयरी है। दर्ज केस में उन्होंने बताया कि वह बुधवार रात को शाह मार्केट ईयर फोन खरीदने आए थे। काम से संजय प्लेस चले गए। रात करीब 11:30 बजे शाह मार्केट के बाहर एक अंडे की दुकान के पास खड़े थे, तभी उन्हें गोली मारी गई। गोली कान को छूते हुए निकल गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शोहिल, शाहरुख और राजा के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि शोहिल ने गोली मारी, बाकी दोनों उसके साथ आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर सोनू नामक युवक काम करता है। उसका शोहिल से किसी बात पर विवाद हो गया था। दोनों के बीच झगड़ा खत्म करने के लिए उन्होंने मध्यस्थता कराई थी। इस बात से शोहिल रंजिश मान रहा था। उसे लग रहा था कि जबर्दस्ती विवाद खत्म कराया है।
विज्ञापन

परिचित के विवाद में कराई थी मध्यस्थता
सुमित ने बताया कि शोहिल आदि ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने नेहरू नगर पुलिस चाैकी पर शिकायत की। पुलिस ने शोहिल पर शांतिभंग की कार्रवाई की। तब से वो रंजिश मान रहा था। उसी समय आरोपी पर सख्त कार्रवाई हुई होती तो यह बड़ी घटना न होती। घटना वाले दिन वह जैसे ही अपनी गाड़ी की ओर बढ़े, उसने गोली मार दी। उधर, डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed