फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader Rajesh Agarwal dies in Agra

भाजपा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष का बीमारी से निधन, भाजपाइयों में शोक की लहर

Fri, 11 Jan 2019 02:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाल, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jan 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Rajesh Agarwal dies in Agra
भाजपा नेता राजेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

आगरा में भाजपा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (60) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण ही घर में गिरे। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां मृत बताया गया। 

विज्ञापन


राजेश अग्रवाल की कोठी लोहामंडी के जगन्नाथपुरम में है। उमेश चंद राजेश कुमार नाम से उनकी फर्म है। लोहे का बड़ा कारोबार है। बोदला में जलसा नाम से रेस्तरां और बार है। वो कई साल से बीमार चल रहे थे। 
विज्ञापन


मुंबई स्थित बड़े अस्पताल में उपचार कराया था। कुछ समय से तबीयत बिगड़ती जा रही थी। वजन 25 किलो कम हो गया था। शुक्रवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे फर्म से कोठी पर पहुंचे ही थे कि कमजोरी के कारण अचानक गिर पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पहले प्राइवेट हॉस्पिटल और फिर एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत बताया। पता चलते ही घर पर भाजपाइयों समेत काफी लोगों की भीड़ लग गई। उनके निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर है। 

उत्तर सीट से लड़े थे चुनाव

राजेश अग्रवाल भाजपा में लंबे समय से थे। आठ महीने पहले ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष चुने गए। पूर्व में भी इसी पद पर रहे। महानगर महामंत्री भी रहे। कुछ समय बसपा में रहे। उत्तर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर ही चुनाव लड़े। हालांकि जीत नहीं पाए थे। 

उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रजनी समेत सभी परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। उनके दो भाइयों में से दिनेश जगन्नाथपुरम में उसी कोठी में रहते हैं। मुकेश अलकापुरी में पुश्तैनी मकान में रहते हैं। तीनों भाइयों का लोहे का कारोबार है।

बेटी के हाथ पीले करने की थी तमन्ना

राजेश अग्रवाल की तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटी गरिमा बीडीएस है। उसकी शादी लोहामंडी में ही डॉ. चकित माहेश्वरी से हुई है। बेटी आयुषी सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रही है। बेटे अंकुर की भी शादी हो चुकी है। 

परिवार के लोगों ने बताया कि राजेश अग्रवाल बेटी शिविका के भी हाथ पीले करना चाहते थे। वह एमबीबीएस कर चुकी है। कहते थे, भगवान कुछ वक्त और दे दे ताकि बेटी को विदा कर जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed