फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader murder

भाजपा हत्याकांड में वास्तविक अपराधियों को पकड़ने पर क्षत्रिय समाज ने की पुलिस प्रशासन की प्रशंसा

Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp leader murder
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगला बीच में भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता की हत्याकांड का खुलासा कर वास्तविक अपराधियों के पकड़ने पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। साथ ही हत्याकांड में फंसे निर्दोष लोगों को जल्द रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज की बैठक सोमवार को गांव मंडनपुर में पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रताप सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ओमप्रताप सिंह सिसौदिया ने कहा कि विगत दिनों नगला बीच में भाजपा नेता के हत्याकांड में शामिल सही आरोपियों को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लेकर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए समाज के लोग पुलिस प्रशासन का आभार जताते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हत्याकांड में जेल भेजे गए निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग की। जवाहर सिंह, किशनवीर सिंह सिसोदिया, अजय प्रताप सिंह, अरविंद चौहान, सत्यनारायण सिंह, राहुल चौहान, सुरेंद्र सिंह फौजी, राजपाल सिंह, रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed