फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Leader JP Nadda visits to agra for preparations of lok sabha election 2019

सपा के गढ़ पर भाजपा की नजर, नब्ज टटोलने आ रहे नड्डा, भाजपाइयों को देंगे 'चुनावी मंत्र'

Mon, 28 Jan 2019 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader JP Nadda visits to agra for preparations of lok sabha election 2019
यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा (फाइल)

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जहां एक ओर पार्टी हाईकमान के निर्देश पर बूथ स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा मंगलवार को आगरा और अलीगढ़ मंडल की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। सर्किट हाउस में प्रवास के दौरान दोनों ही मंडलों की आठ लोकसभा सीटों के पदाधिकारियों से अलग-अलग ग्रुप मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इनमें दो सीटें फिरोजाबाद और मैनपुरी सपा का गढ़ मानी जाती हैं। जेपी नड्डा यहां के सामाजिक व राजनीतिक समीकरण, पुरानी और वर्तमान स्थिति पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके साथ पार्टी की क्या तैयारियां हैं, इसकी जानकारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी नड्डा को जिम्मेदारी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव की कमान जेपी नड्डा को सौंपी है। चुनाव प्रभारी बनने के बाद जेपी नड्डा का आगरा का पहला दौरा है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक पहले दौरे में ही वे आगरा और अलीगढ़ की हकीकत से रूबरू होना चाहते हैं। इसी के तहत उनका कार्यक्रम तय हुआ है। नड्डा मंगलवार को आगरा पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से मुलाकात का दौर शुरू होगा।

इस प्रक्रिया के तहत जेपी नड्डा आगरा (सुरक्षित) लोकसभा सीट, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस मुलाकात के दौरान वे इन सीटों के सामाजिक, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करेंगे। पिछले चुनावों में किस पार्टी को कितने वोट मिले थे। 

भाजपा जीती थी तो कितने वोट से और पराजय मिली थी तो उसमें वोटों का अंतर क्या था। लोकसभा सीटों पर कौन से मुद्दे प्रभावी होते हैं। इन सभी विषयों पर चर्चा होगी। बृज क्षेत्र के पदाधिकारी के मुताबिक चुनाव प्रभारी का यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलेगा। इसके तहत वे प्रदेश की नब्ज टटोल रहे हैं। 

प्रत्येक लोकसभा का एक ग्रुप मिलेगा

यूपी चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा से मुलाकात की प्रक्रिया के तहत हर लोकसभा का एक ग्रुप उनसे मिलेगा। तय समय के अंदर ग्रुप में चर्चा होगी। जिससे सभी का मत जानने में आसानी होगी। 

इस ग्रुप में उस लोकसभा सीट के सांसद, सभी विधायक, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष, संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। क्षेत्र के संगठन से जुड़े पदाधिकारी बैठक का हिस्सा रहेंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को एक घंटे का समय दिया जाएगा। 

यह रहेगा मुलाकात का कार्यक्रम 

सर्किट हाउस में सबसे पहले दोपहर 12 बजे फतेहपुर सीकरी लोकसभा की बैठक होगी। उसके बाद क्रमश: मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और सबसे अंत में शाम सात बजे आगरा लोकसभा सीट की बारी आएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed