फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Leader Give Complaint Against Sp Mla In Case Of Threats To Kill

मैनपुरीः भाजपा नेत्री ने सदर विधायक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने में तहरीर

Tue, 20 Oct 2020 03:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Oct 2020 03:41 PM IST
सार

भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री सीमा चौहान ने शनिवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 17 अक्तूबर को मुझे मैनपुरी के सदर से सपा विधायक राजकुमार यादव ने जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
Bjp Leader Give Complaint Against Sp Mla In Case Of Threats To Kill
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री ने सदर विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन



बता दें कि भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री सीमा चौहान ने शनिवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 17 अक्तूबर को मुझे मैनपुरी के सदर से सपा विधायक राजकुमार यादव ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान सहित अन्य नेताओं को मामले की जानकारी दी। मंगलवार को इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन



सदर विधायक राजकुमार यादव राजू ने इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए सिर्फ एक चुनावी हथकंडा बताया है। उनका कहना है कि चुनाव का समय नजदीक आ चुका है, छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सीमा चौहान पर कोई सबूत है तो वह पेश करें। हमने एक मामले में फोन करके पीड़ित पक्ष की बात रखी थी। उधर सीमा चौहान ने बताया कि विधायक ने मुझे जान से मारने की धमकी फोन पर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इससे अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है मामला 
शहर के मोहल्ला यादव नगर में 12 अक्तूबर को दो परिवारों में विवाद हो गया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने में बैठाया था। यहां सीमा चौहान ने इनके बीच समझौता कराया। इसके बाद सभी को थाने से छोड़ दिया गया।


इसी मामले में सदर विधायक एक पक्ष की मदद कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि सीमा चौहान के इशारे पर मारपीट का शिकार परिवार को पुलिस ने महिलाओं सहित थाने में बिठाए रखा। बाद में दबाव बनाकर समझौता करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed