फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Leader audio leak for demand of money for Job Party Suspend Political News Etah

नौकरी लगवाने का दावा करने में फंसे भाजपा नेता, पद से हटाए गए 'नेताजी'

Wed, 06 Nov 2019 03:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Nov 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Bjp Leader audio leak for demand of money for Job Party Suspend Political News Etah
सांकेतिक तस्वीर
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दानिश अल्वी का एक लाख रुपये में किसी भी विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का ऑफर भारी पड़ गया।
विज्ञापन


उनकी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडिया वायरल होते ही भाजपा में खलबली मच गई। इसके बाद आनन-फानन में भाजपा ने उन्हें पद से हटा दिया। 

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री ने एक लड़की की नौकरी संविदा पर लगवाने के लिए एक लाख रुपये का ऑफर दिया। उसे स्वास्थ्य विभाग अथवा पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने की बात कही गई। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऑडियो वायरल होते ही इसकी जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी एवं अन्य पदाधिकारियों को र्हुइं। उनके पास भी यह ऑडियो पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी नवेंदु सिंह की संज्ञान में पूरा मामला डाला।

इस संबंध अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता की गई। इसके बाद जिला महामंत्री के पद से दानिश अल्वी को हटा दिया गया।

पार्टी- आप देख लो लड़की है थोड़ा पैर से दिव्यांग है
नेता- तो ऐसा करो उसे कासगंज पोस्ट अॅफिस में करा देते हैं
पार्टी- तो कासगंज पोस्ट ऑफिस में
नेता- हां, कासगंज में करा देंगे, लखनऊ कराना चाहोगे क्या
पार्टी- कासगंज में ही सही रहेगी
नेता- लखनऊ अस्पताल में हैं स्वास्थ्य विभाग में
पार्टी - कितने रुपये का खर्चा हो जाएगा
नेता- इसमें अभी जो व्यक्ति लग रहे हैं वह एक लाख से ऊपर में हो रहे हैं, अगर मुस्लिम बच्चे हैं तो एक में करा देंगे
पार्टी- एक लाख रुपये में
नेता - हां
पार्टी- अभी तो संविदा पर लगेंगे
नेता-हां
पार्टी- स्वास्थ्य विभाग में भी और डाक विभाग में भी
नेता - हां, सभी डाक्यूमेंट एकत्रित कर लो ......
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दानिश अल्वी का नौकरी के लिए एक लाख रुपये का ऑफर दिए जाने का ऑडियो वायरल हुआ। जिसकी जानकारी होते ही मामले को प्रदेश के पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। उन्हें पद से हटा दिया गया है। - संजय पुंढीर, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा

चार साल से भाजपा में था सक्रिय
नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दानिश अल्वी करीब पिछले चार सालों से भाजपा में सक्रिय हैं। दानिश भाजपा के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करता था। कोई भी भाजपा नेता आता तो वे अल्पसंख्यक नेता के दौर पर अपना परिचय देकर मुलाकात भी करते थे।

पार्टी की चाहे बाइक रैली रहीं हो, जनसभाएं या अन्य कार्यक्रम वह सभी में सहभागिता करता। दानिश अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के लिए भी काफी प्रयासरत रहे, लेकिन संगठन ने उन्हें जिला महामंत्री के रूप में ही बागडोर सौंपी। दानिश खुद बताते हैं कि वह चार वर्ष से भाजपा में सक्रिय है। भले ही उन्हें पद से हटा दिया गया हो। वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहेंगे। 
 
विज्ञापन

ऑडियों को बताया फर्जी
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दानिश अल्वी ने वायरल हुए ऑडियो को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि ऑडियों से उनका कोई लेना देना नहीं है। उनके खिलाफ साजिश है। यह जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों को भी दी है।

पार्टी की छवि खराब नहीं होने दी जाएगी: जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा है कि ऑडियो वायरल होने के मामले को उन्होंने काफी गंभीरता से लिया है। पार्टी की छवि खराब करने वालों को वरदाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के यह मामला संज्ञान में आते ही तत्परता से कार्यवाही की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed