{"_id":"64cf1f8d5b8afaecbc05d924","slug":"bjp-leader-and-his-accomplice-threaten-to-shoot-shopkeeper-in-agra-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा नेता और उसके साथी की दबंगई, गालीगलौज कर दुकानदार को दी गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा नेता और उसके साथी की दबंगई, गालीगलौज कर दुकानदार को दी गोली मारने की धमकी
Sun, 06 Aug 2023 09:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 09:50 AM IST
सार
आगरा में भाजपा नेता और उसके साथी की दबंगई सामने आई है। इन्होंने सरेआम गालीगलौज करते हुए दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Agra News: दुकानदार को धमकाता भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के भाजपा नेता और उनके एक साथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि भाजपा नेता ने गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अजय जायसवाल और उनके साथी चौपड़ा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स दुकानदार से गालीगलौज करते हुए कहता है कि अबकी बार गोली मार दी जाएगी। दूसरा युवक दुकान पर बैठे युवक से कहता है कि जितने हो उतने रहा करो। नेता के साथ वाला व्यक्ति युवक के पास जाता है। उसके चश्मे को हटा देता है। युवक चश्मा मांगता है तो युवक की पिटाई लगा देता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।