{"_id":"60e5de998ebc3e9e65216d5f","slug":"bjp-leader-abused-the-sub-inspector-for-not-leaving-the-bike-case-registered-against-bjp-leader-in-malpura-police-station-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंगई: बाइक नहीं छोड़ने पर दरोगा को दी गालियां, भाजपा नेता के खिलाफ मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई: बाइक नहीं छोड़ने पर दरोगा को दी गालियां, भाजपा नेता के खिलाफ मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज
Wed, 07 Jul 2021 10:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:34 PM IST
सार
प्रभारी एसओ अनुज सिरोही के मुताबिक जारुआ कटरा निवासी देवेश की बाइक लेकर मंगलवार को उसके परिवार का ही शिवम कहीं गया था। रात 9.45 बजे वह घर लौट रहा था। तभी जखोदा गांव के समीप मलपुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया। उससे बाइक के पेपर मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा नेता पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई बाइक को नहीं छोड़ने पर आगरा जिले के मलपुरा थाने के प्रभारी एसओ के साथ फोन पर गाली गलौज करने का आरोप है। मामले में भाजपा नेता सत्यदेव दुबे के खिलाफ मलपुरा थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी एसओ अनुज सिरोही के मुताबिक जारुआ कटरा निवासी देवेश की बाइक लेकर मंगलवार को उसके परिवार का ही शिवम कहीं गया था। रात 9.45 बजे वह घर लौट रहा था। तभी जखोदा गांव के समीप मलपुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया। उससे बाइक के पेपर मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सका।
पुलिस ने उसे पेपर मंगाने को भी समय दिया, लेकिन वह कागजात नहीं ला सका। इस पर पुलिस ने बाइक का चालान कर दिया। इस पर शिवम ने जारुआ निवासी भाजपा नेता सत्यदेव दुबे को फोन पर बताया। प्रभारी एसओ के मुताबिक सत्यदेव दुबे ने सीयूजी नंबर पर काल की। जिसे उन्होंने रिसीव की। फोन पर भाजपा नेता ने प्रभारी एसओ से बाइक छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
जब उन्होंने बताया कि बाइक का चालान हो चुका है तो भाजपा नेता आग बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि चालान हो गया है तो भी बाइक को छोड़ दो। अगर नहीं छोड़ी तो मैं नौकरी करना सिखा दूंगा। इस दौरान भाजपा नेता द्वारा फोन पर गाली गलौज भी की।

प्रभारी एसओ ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद भाजपा नेता सत्यदेव दुबे के खिलाफ मलपुरा थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि बाइक नियमानुसार सीज की गई थी। उसे नाबालिग चला रहा था। वह चेकिंग में कोई पेपर भी नहीं दिखा सका। एसओ के सीयूजी नंबर पर काल करके गाली गलौज करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।