फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government raised the country's honor in the world

भाजपा सरकार ने विश्व में देश का मान बढ़ाया

Fri, 10 Sep 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP government raised the country's honor in the world
10एमएनपी-05-शहर के एक मैरिज होम में प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भाजपा विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में हुआ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नरायन ने कहा कि भाजपा सरकार ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर लोगों को मिला है। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नरायन ने कहा कि आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन पात्रता के आधार पर बिना भेदभाव के सभी को मिले हैं। पेंशन, किसान सम्मान निधि, मजदूर वर्ग को प्रोत्साहन राशि सीधे खातों में पहुंची है। अपराधी के लिए जीरो टोलरेंस की नीति है। जो जिस भाषा में समझता है उसको उसी भाषा में सरकार समझा रही है। समाज में बदलाव आया है। पूर्व की सरकारों में भयभीत रहने वाले लोग अब खुलकर अपनी बात कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग की अब जिम्मेदारी बढ़ी है। सरकार की योजनाओं और नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा जनधन खातों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। ऑनलाइन व्यवस्था से पात्रों को लाभ मिला है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मेघ सिंह, शिवओंकार नाथ पचौरी, जिला संयोजक पंकज भदौरिया, विधानसभा क्षेत्र संयोजक संजय चौहान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान रामबाबू कुशवाहा, डॉ. बीके सिंह, प्रदीप तिवारी, राहुल राठौर, मदन मोहन पांडेय, प्रदीप राज, मनेश चौहान, साधना तिवारी, ऊषा त्रिपाठी, मनोरमा सिंह, ममता राजपूत, विनाका कुलश्रेष्ठ, प्रज्ञा सेंगर, मंजूषा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed