फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government is unable to stop inflation

महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही भाजपा सरकार

Wed, 27 Oct 2021 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
BJP government is unable to stop inflation
मैनपुरी। बेवर विकासखंड के गंाव गढ़िया में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता कांग्रेस और भाजपा सरकार की नीतियों में अंतर ग्रामीणों को बताएंगे। भाजपा से समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार न तो एमएसपी पर कानून बना रही है और न ही तीनों कृषि कानून वापस ले रही है। किसानों को खाद, बीज, पानी और बिजली समय से नहीं मिल रही है। सरकार की गलत नीतियों से इस बार भाजपा का सत्ता से हटना तय है। कांग्रेस ने हमेशा गांव, गरीब और किसान के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। कांग्रेस विकास को प्राथमिकता देती है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। इस मौके पर रामसिंह, देवेंद्र सिंह, प्रकाशचंद्र, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार, अरविंद राजपूत, सत्यराम राजपूत, कृपाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed