फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'BJP government has lost public trust'

जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा सरकार

Sun, 17 Oct 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
'BJP government has lost public trust'
किशनी। समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) द्वारा निकाली जा रही जनसंदेश यात्रा रविवार को किशनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। देवीगंज से शुरू हुई यात्रा को रवाना करते हुए संयोजक विजय कठेरिया ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटें। भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन

रविवार को देवीगंज से शुरू हुई जनसंदेश यात्रा अताईपुर, कुंवरपुर, असेंधी, मुकुटपुर, हरचंदपुर होती हुई किशनी पहुंची। सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का सपा कार्यालय पर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार जन विरोधी नीतियां अपना रही है। समाज का हर वर्ग सरकार से परेशान है। महंगाई और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस की कीमतें हर महीने बढ़ रही हैं। किसान को खेती के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी नहीं मिल रहा है। खाद की कालाबाजारी की जा रही है। सरकारी कार्यालयों में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं हो रहा है। प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कार्यकर्ताओं की दम पर ही सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता गांव बरुआनदी में रात्रि विश्राम करेंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, प्रवेश यादव गुड्डू, रामपाल यादव, मीरा यादव, नरेंद्र सिंह यादव, जगराम यादव, विपिन यादव, सुरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, दिनेश यादव, रामबाबू, जयपाल सिंह यादव, सतीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed