फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government adopting anti-people policies

जन विरोधी नीतियां अपना रही भाजपा सरकार

Fri, 17 Jun 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP government adopting anti-people policies
मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव का शनिवार को आवास विकास कॉलोनी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियां अपना रही हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें रोजाना बढ़ रही हैं। आम आदमी पार्टी जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। गांव स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। ब्लॉक और तहसील स्तर पर कमेटी बनाकर प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। निकाय चुनाव के लिए पार्टी निकाय क्षेत्र के हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करेगी। जिले के सभी निकाय क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मेहजवी खानम, जिला महासचिव, उदयराज सिंह जिला सचिव, राजू यादव सह प्रभारी, रविकांत शर्मा सह प्रभारी, कमलेश कुमार शाक्य जिला सलाहकार, उपाध्यक्ष प्रशांत जैन, दिलीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed