फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp governmen fail

हर मोर्चे पर फेल हो रही भाजपा सरकार

Wed, 11 Mar 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
bjp governmen fail
11एमएनपी-34-करहल में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद अक्षय यादव - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही हैं। प्रदेश का हाल खराब है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। यह बातें बुधवार को फिरोजाबाद के पूर्व सपा सांसद अक्षय प्रताप यादव ने कहीं।
विज्ञापन

बुधवार को सिरसागंज रोड स्थित एमएलसी अरविंद प्रताप यादव के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए अक्षय प्रताप यादव ने कहा है कि किसानों की समस्याओं को हल करने की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। थाने और तहसीलों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग आजिज आ चुके हैं। लोगों को समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उम्मीद लगी हुई हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव, रिंगलाल यादव, रविंद्र यादव, सुनील यादव, गौरव यादव, पूर्व सभासद आजम खां, राजीव यादव, मनु यादव, भानु यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed