फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP got defeated in district president's house too

जिलाध्यक्ष के घर में भी भाजपा को मिली शिकस्त

Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP got defeated in district president's house too
मैनपुरी/किशनी। जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। पार्टी एक तिहाई सीटें भी नहीं जीत सकी है। जिलाध्यक्ष के घर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उनके दो वार्डों में निर्दलीय और सपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत से खेमे में मायूसी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 30 वार्डों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारे और आधे से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया, परिणाम आया तो केवल आठ सीटें ही भाजपा के खाते में आईं। सपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के वार्ड में पार्टी समर्थित दो प्रत्याशियों को हार मिली। जिलाध्यक्ष किशनी की ग्राम पंचायत बसैत के निवासी हैं। बसैत का गांव चंदपुर वार्ड तीन में आता है। यहां से भाजपा के कमलेश कठेरिया उर्फ धारा को 29 वोट मिले, जबकि सपा के समर्थित प्रत्याशी नीरज उर्फ राजेश खीटक को 278 वोटे मिले। वहीं बसैत का बाकी भाग वार्ड नंबर दो में आता है। यहां भाजपा प्रत्याशी अनुपम बौद्ध को 425 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी गजराज यादव को 1370 वोट मिले। किशनी के कुल चार वार्डों में से तीन पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed