{"_id":"5b54ec0b4f1c1b45748b673f","slug":"bjp-does-not-do-politics-of-family-politics-gundaraj-will-be-eliminated-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा, गुंडाराज बिल्कुल खत्म कर देंगे: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा, गुंडाराज बिल्कुल खत्म कर देंगे: मुख्यमंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सबसे बड़ा निवेश वाला राज्य बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपराधियों को चेताते हुए सीएम ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा का माहौल चाहिए। प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा का दायित्व सरकार का है। हम गुंडाराज जल्द खत्म कर देंगे। अपराधियों में भय, कानून का राज सरकार ने कायम किया है। जनता में सुरक्षा, निवेश और व्यवसाय की भावना जागृत हुई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को एटा जिले को 283 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की जल्द आधार शिला रखने की बात कही। साथ ही जिले के घुंघरू-घंटी उद्योग के लिए विशेष योजना बनाने का वादा किया। योगी आदित्यनाथ ने कासगंज जिले के सोरों को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का एलान किया। सीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा परिवार की राजनीति नहीं करती। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
एटा के सैनिक पड़ाव में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने भेदभाव और विभाजन की राजनीति को दरकिनार किया है। गरीबों के आवास बिना किसी भेदभाव के बन रहे हैं। नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नौजवानों, किसानों और महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं बन रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 फसलों को लागत से डेढ़ गुना अधिक भुगतान करने का फैसला किया है।
विज्ञापन