फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Declared Vinita Yadav The Candidate For The Zila Panchayat President Election In Etah

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: एटा में प्रसपा छोड़कर आईं विनीता यादव को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

Sat, 26 Jun 2021 11:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 11:51 AM IST
सार

भाजपा ने शुक्रवार को पत्ते खोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विनीता यादव पर दांव लगाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

विज्ञापन
BJP Declared Vinita Yadav The Candidate For The Zila Panchayat President Election In Etah
भाजपा का झंडा

विस्तार

एटा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जिला प्रभारी एमएलसी धर्मवीर प्रजापति, सांसद राजवीर सिंह और चारों विधायकों की मौजूदगी में वार्ड-19 की सदस्य विनीता यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया। हाल ही में वह प्रसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुई हैं। 

विज्ञापन


घोषणा के बाद सांसद ने कहा कि हम किसी भी सदस्य के ऊपर न तो दबाव बना रहे हैं और न जोड़-तोड़ कर रहे हैं। हमारी विचारधारा से सहमत लोग साथ आएंगे और मतगणना वाले दिन आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन


जिला प्रभारी एमएलसी ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। निष्पक्ष तरीके से चुनाव लड़ेगी। जीतने के लिए हमारे पास बहुमत है। इस दौरान विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर संजीव दिवाकर, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, चुनाव संयोजक पंकज गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो और दावेदारों ने खरीदे नामांकनपत्र
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में दूसरे दिन शुक्रवार को नामांकनपत्र की बिक्री हुई। दो दावेदारों ने नामांकनपत्र खरीदे। वार्ड 19 की सदस्य विनीता के पति राजेश यादव और वार्ड 7 की सदस्य उर्मिला के पति गिरीश राजपूत ने एक-एक सेट में नामांकनपत्र खरीदा। पहले दिन तीन लोग नामांकनपत्र खरीद चुके हैं।

नामांकनपत्र न देने के फोन पर पहुंचे अधिकारी
दोपहर के समय डीएम के पास एक फोन कॉल पहुंची। बताया कि नामांकनपत्र नहीं दिए जा रहे हैं। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार वहां पहुंच गए। हालांकि अधिकारियों ने किसी को नामांकनपत्र न देने की बात से इनकार किया। 

सपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन
शनिवार से नामांकन शुरू हो गए। सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा यादव नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के कई नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed