फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP declared former MLA Hemlata as candidate for post of mayor of Municipal Corporation In Agra

UP Nikay Chunav: भाजपा ने दिग्गजों की लड़ाई में अनुभवी चेहरे को चुना, पूर्व विधायक हेमलता को बनाया प्रत्याशी

Mon, 17 Apr 2023 08:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 08:48 AM IST
सार

UP Nikay Chunav: भाजपा ने दिग्गजों की लड़ाई में मेयर पद के लिए आगरा से अनुभवी चेहरे को चुना है। भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह को प्रत्याशी घोषित किया है।
 

विज्ञापन
BJP declared former MLA Hemlata as candidate for post of mayor of Municipal Corporation In Agra
आगरा से भाजपा ने हेमलता दिवाकर कुशवाहा को बनाया मेयर प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी ने खासी कशमकश के बाद पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह को नगर निगम के महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। वह वर्ष 2017 से 2022 तक ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक रह चुकी हैं।

विज्ञापन


भाजपा में महापौर पद के दावेदारों में दो कद्दावर माननीयों के बीच सीधी जंग चल रही थी। एक माननीय की बेटी तो दूसरे ने अपनी पत्नी के लिए जोरदार पैरवी की थी। एक पूर्व पार्षद सहित आठ दावेदार थे। महापौर पद के टिकट के लिए पार्टी में जबर्दस्त घमासान मचा था। 

विज्ञापन

पार्टी ने अनुभवी चेहरे पर दांव लगाया

पार्टी में शामिल हो चुके एक पूर्व विधायक भी अपनी पुत्रवधू की पैरवी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। वहीं पार्टी के अनुसूचित मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी भी प्रयासरत थे। अंतत: पार्टी ने अनुभवी चेहरे पर दांव लगाया। रविवार शाम को जारी सूची में पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कयासों पर लग गया विराम

दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। ग्रेजुएट हेमलता की आयु 44 वर्ष है। उन्होंने दावेदारी के बाद चार दिन पहले ही मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीद लिया था। उनके नाम की घोषणा के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed