फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP councilor arrived to capture the house beat up the woman

Agra: मकान पर कब्जा करने पहुंचा भाजपा पार्षद, महिला को पीटा...पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Fri, 28 Jun 2024 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 11:55 AM IST
सार

भाजपा के पार्षद रवि दिवाकर की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्षद ने मकान पर कब्जा करने के लिए महिला के साथ मारपीट कर दी। 
 

विज्ञापन
BJP councilor arrived to capture the house beat up the woman
आगरा पुलिस, - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के शाहगंज के लक्ष्मीपुरम में मकान पर कब्जे के विवाद में भाजपा के पार्षद रवि दिवाकर सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पार्षद शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पार्षद के समर्थन में भाजपाइयों के पहुंचने पर पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


लक्ष्मीपुरम, शाहगंज निवासी धीरज वर्मा ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि 24 जून को पार्षद रवि दिवाकर अपने 8-10 साथियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे। किराएदार लल्लू पंडित ताला बंद करके गए थे। आरोपियों ने ताला तोड़ना शुरू किया। जानकारी पर वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ मारपीट की गई। आरोपी किराएदार का सामान ले गए। मारपीट में पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन


उन्हें एससी-एसटी के केस में फंसाने की धमकी दी गई। सूचना पर तुरंत ही पुलिस आ गई थी। धीरज वर्मा और उनकी पत्नी डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के सामने पेश हुए। उन्होंने बताया कि उनके मकान पर कब्जे की कोशिश हो रही है। डीसीपी सिटी ने शाहगंज थाने से जानकारी की। पता चला कि धीरज वर्मा ने मकान एक व्यक्ति से खरीदा है। मकान पुष्पलता का था। पुष्पलता का निधन हो चुका है। उनकी बहन बैनामे को गलत बता रही है। मकान पर अपना हक जता रही है। पार्षद रवि दिवाकर उस पक्ष को लेकर मकान कब्जाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी को दी गई जांच
डीसीपी सिटी ने मकान के विवाद की जांच एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी को दी। पीड़ित पक्ष से कहा कि अभी सिर्फ उस घटनाक्रम का केस लिखा जाएगा जो हुआ है। मकान किसका है। इसका फैसला जांच के बाद होगा। पुलिस ने बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस लिखा है। केस में रवि दिवाकर, पुष्पलता की बहन लता रानी, बलराज सिंह नामजद और 8-10 अज्ञात आरोपी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed