फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Chief Jp Nadda Meeting In Agra For Win Up Vidhan Sabha Chunav

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया 300 सीटें जीतने का फॉर्मूला, चुनाव संचालन के गुर बताए, जीत का फार्मूला बता गए 

Sat, 22 Jan 2022 12:17 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 Jan 2022 12:17 AM IST
सार

टिकट वितरण में उपजे असंतोष को दूर करने को विस प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, 40 विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ चुनावी प्रबंधन पर बैठक की।

विज्ञापन
Bjp Chief Jp Nadda Meeting In Agra For Win Up Vidhan Sabha Chunav
आगरा आए जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर जीत दिलाने के लिए काम करें। उन्होंने विधानसभा प्रभारियों को हर विधानसभा में टिकट वितरण से उपजी नाराजगी को दूर करने का जिम्मा सौंपा। इसके बाद ब्रज क्षेत्र की 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों को चुनावी प्रबंधन की क्लास लगाई। किसे क्या काम करना है, इसकी जिम्मेदारी दी गई। 

विज्ञापन

फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा में शुक्रवार को आगरा मंडल और अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों की बैठक में नड्डा ने कहा कि ब्रज की 65 में से 59 विधानसभा फाइनल हो चुकी हैं। उन्होंने शुरुआत टिकट वितरण से उपजे असंतोष पर काफी देर तक चर्चा की। कहा कि हम सच में प्रजातांत्रिक पार्टी हैं। हम राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते समाज के परिवर्तन, देश की व्यवस्था के परिवर्तन और सबके अच्छेपन के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूछा...कौन लड़ना चाहता है चुनाव
बैठक की शुरुआत में नड्डा ने पूछा कि मैं पहले यह जानना चाहता हूं, यहां बैठे लोगों में कोई ऐसा तो नहीं जो चुनाव लड़ना चाहता हो और टिकट नहीं मिला तो उसका मन खराब हो। इस पर कुछ लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि हमने टिकट तो मांगा था पर मिला नहीं। लेकिन हमारा मन खराब नहीं है। पार्टी प्रत्याशी को पूरी ईमानदारी से चुनाव जिताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव संचालन के गुर बताए, जीत का फार्मूला बता गए 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव संचालन की तैयारियों को लेकर तकरीबन दो घंटे तक टिप्स दिए। विधानसभा प्रभारियों से कहा कि वह शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंट यानी त्रिदेव के साथ बैठक करें। अपनी विधानसभा में हर हाल में उन कार्यकर्ताओं को मनाएं, जोकि नाराज हैं। 
बूथ की ग्रेडिंग करें: कहा कि पिछले चार चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ की ग्रेडिंग करनी है। ए, बी, सी, डी के हिसाब ग्रेडिंग करें। जिस बूथ पर ज्यादा वोट हैं, वह ए श्रेणी के हैं। इसके बाद अन्य श्रेणियां वोटवार देखें। डी कैटेगरी के बूथों पर 50 से 100 मतदाता बनाएं। 

Bjp Chief Jp Nadda Meeting In Agra For Win Up Vidhan Sabha Chunav
आगरा आए जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
हर बूथ का सोशल मीडिया ग्रुप 
हर बूथ पर सोशल मीडिया का ग्रुप होना चाहिए, जिस पर रोज सरकार की योजनाओं से संबंधित सामग्री डालनी चाहिए। योगी और प्रधानमंत्री की क्लिपिंग डालते रहना चाहिए। 30 जनवरी को प्रधानमंत्री के मन की बात को सभी बूथों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर दिखाएं। उन्होंने की वोटर्स, कमल सखी मंडल के साथ ही अनुसूचित जाति व ओबीसी के प्रमुख लोगों की सूची बनाकर संवाद करने को कहा। 
लाभार्थियों से संपर्क करें
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई। विधानसभा प्रभारियों से कहा गया कि आप रोज रात को डेढ़ घंटे से 2 घंटे तक सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों की मॉनिटरिंग करेंगे। रोज रात को चुनाव संचालन समिति की बैठक होनी चाहिए। 
 
बैठक में अर्जुनराम मेघवाल, संजीव चौरसिया, बीएल वर्मा, रजनीकांत माहेश्वरी, अश्वनी त्यागी, सांसद राजकुमार चाहर, एसपी सिंह बघेल, हरिद्वार दुबे, विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, अवधेश रावत, नवल तिवारी, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, भानु महाजन, बॉबी वर्मा आदि थे। संचालन नागेंद्र सिकरवार ने किया।

नड्डा ने भगवा पटुका पहनाकर किया स्वागत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को होटल रमाडा में आयोजित बैठक से पहले पूर्व विधायक कालीचरन सुमन को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। नड्डा ने उन्हें भगवा पटुका पहनाया। सुमन आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से 2012 के चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। वर्ष 2017 के चुनाव में हार के बाद वह रालोद में शामिल हो गए। रालोद से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस पर उन्होंने रालोद की जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर पर टिकट के लिए पैसे की मांग करने का आरोप भी लगाया था। शुक्रवार को वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने इसके बाद ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बेबीरानी मौैर्य से मुलाकात की। कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed