फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp candigate, sader seat, devendra singh

भाजपा ने सदर सीट से फिर से देवेंद्र पर जताया भरोसा

Sat, 22 Jan 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
bjp candigate, sader seat, devendra singh
कासगंज के भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। काफी इंतजार के बाद जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है। दिल्ली से जारी सूची में कासगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया गया है। देवेंद्र के प्रत्याशी बनने पर उनके समर्थकों में खुशी है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने देवेंद्र को प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि की है। अभी अमांपुर और पटियाली विधानसभा सीट के प्रत्याशी घोषित नहीं हुए है।
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र राजपूत पहली बार 2017 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधायक चुने गए। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। 2012 में भी उन्होंने जनकं्राति पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे। देवेंद्र को प्रत्याशी बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। टेलीफोन पर हुई बातचीत में विधायक देवेंद्र ने भाजपा के नेतृत्व का भरोसा दिखाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा में जुटे हैं और मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

- भाजपा ने विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत को पुन: प्रत्याशी बनाया है। अभी अमांपुर और पटियाली विधानसभा की सीटें घोषित नहीं हुई हैं। जल्द ही इन दोनों विधानसभाओं की सीटें घोषित हो जाएंगी। - केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed