फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP candidate won the election by cheating in mathura

चुनाव में फर्जीवाड़ा पड़ा महंगा, जीती बाजी हारे भाजपा प्रत्याशी, कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

Tue, 26 Nov 2019 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate won the election by cheating in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मथुरा में नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी। न्यायालय ने सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान विजयी भाजपा प्रत्याशी का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया। 
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने प्रत्याशी का चुनाव शून्य घोषित कर दिया। साथ ही दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायन को विजयी घोषित कर दिया। भाजपा प्रत्याशी ने इस सीट पर 42 वोटों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


वर्ष नवंबर 2017 में नगर निगम के वार्ड संख्या 10 की आरक्षित सीट से भाजपा से सुरेश धनगर, कांग्रेस से सत्यनारायन, बसपा से चन्द्रपाल और रालोद से वीरी सिंह ने चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

42 वोटों से हासिल की थी जीत

चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 1202 तथा कांग्रेस के प्रत्याशी को 1160 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी 42 मतों से जीते थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस चुनाव पर अपना विरोध व्यक्त करते हुए कोर्ट की शरण ली। 

उनका कहना था कि भाजपा प्रत्याशी का जाति प्रमाणपत्र फर्जी है। जिला जज न्यायालय में याचिका दाखिल करने के बाद मामले की सुनवाई एडीजे अष्टम राम प्रकाश पांडे की कोर्ट में चल रही थी। 

सोमवार को न्यायालय ने निर्णय देते हुए सुरेश धनगर का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाते हुए चुनाव शून्य घोषित कर दिया। वहीं, 72वें नगर निगम अधिनियम के तहत सत्यनारायण को विजयी घोषित कर दिया। 

वादी के अधिवक्ता प्रेम प्रकाश ने बताया कि न्यायालय ने भाजपा प्रत्याशी का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी रहे सत्यनारायन को विजयी घोषित कर दिया है। अब संबंधित अधिकारी द्वारा उन्हें पार्षद पद की शपथ दिलाई जाएगी।

सत्यनारायन सहित कांग्रेसियों ने किया हर्ष व्यक्त

सत्यनारायन ने कहा कि इसका विरोध उन्होंने शुरुआत में ही किया था, परंतु चुनाव अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जीत मिलने पर खुशी है। वहीं कांग्रेस के पार्षद दल के नेता उमेश भारद्वाज ने कहा है कि उन्हें सत्यनारायन की जीत से हार्दिक प्रसन्नता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed