{"_id":"60d32199d17a1f69315f826b","slug":"bjp-candidate-name-still-awaits-for-etah-zila-panchayat-chuanv","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: प्रत्याशी को लेकर भाजपा का सस्पेंस बरकरार, सपा ने रेखा यादव को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: प्रत्याशी को लेकर भाजपा का सस्पेंस बरकरार, सपा ने रेखा यादव को दिया टिकट
Thu, 24 Jun 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:06 AM IST
सार
दो सदस्यों को भाजपा में मिलाकर उनके पांच सदस्य हो गए हैं जबकि जीत के लिए 16 सदस्य चाहिए। हालांकि पार्टी का दावा है कि वह बहुमत तक पहुंच जाएंगे। इस उधेड़बुन के बीच प्रत्याशी चयन पर भी पार्टी फंसी हुई है।
विज्ञापन
बीजेपी- बंगाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन किया जाना है जिसमें केवल दो दिन बचे हैं। लेकिन अभी तक प्रत्याशी को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा का सस्पेंस बरकरार है। एटा से लेकर लखनऊ तक इस पर मंथन चल रहा है। जबकि सपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा काफी पहले कर दी गई है। यूं तो इस चुनाव में सदस्य मतदाताओं के आंकड़ों की नजर से भाजपा काफी पीछे नजर आ रही है।
विज्ञापन
जबकि सपा के पास बहुमत से भी बड़ा आंकड़ा उपलब्ध है। जिसे लेकर वह जीत के प्रति आश्वस्त है। हालांकि भाजपा चुनाव को लेकर उलटफेर में जुटी हुई है। दो सदस्यों को भाजपा में मिलाकर उनके पांच सदस्य हो गए हैं। जबकि जीत के लिए 16 सदस्य चाहिए। हालांकि पार्टी का दावा है कि वह बहुमत तक पहुंच जाएंगे। इस उधेड़बुन के बीच प्रत्याशी चयन पर भी पार्टी फंसी हुई है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद जनपद में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन
आज से नामांकन की बिक्री
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने के लिए 24 जून से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की जाएगी। 26 जून तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच यह नामांकन पत्र कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। 26 जून को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक इन्हें भरकर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
इसको लेकर पार्टी में लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। पंचायत चुनाव प्रभारी, सांसद, विधायक सभी लोगों की राय के आधार पर जल्द फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि गुरुवार को घोषणा कर दी जाएगी। - संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा