{"_id":"6312fd497978ad2cdc71b8f6","slug":"birtday-video-posted-on-instagram-police-filed-case-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जन्मदिन मनाने का ये अंदाज पड़ा भारी, SSP ने दिया गिरफ्तारी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जन्मदिन मनाने का ये अंदाज पड़ा भारी, SSP ने दिया गिरफ्तारी के आदेश
Sat, 03 Sep 2022 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:37 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक कार के बोनट पर बैठकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। ये वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी आगरा ने युवक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक युवक ने कार के बोनट पर बैठकर फायरिंग की। इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है। वीडियो पांच सेकंड का है। इसमें कार का नंबर भी नजर आ रहा है। युवक बोनट पर बैठा हुआ है। पास ही चार और युवक खड़े नजर आ रहे हैं। युवक दो फायर करता है।
वीडियो की जानकारी पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस की जांच में पता चला कि कार का पंजीकरण विनोद कुमार गुप्ता के नाम पर है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि युवक कौन हैं। फायरिंग लाइसेंसी हथियार से की गई है या फिर अवैध हथियार से? पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी होने पर निरस्त कराया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में लिखा है कि हैप्पीएस्ट बर्थडे ब्रदर। वीडियो कब का है? यह युवक के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा।