{"_id":"5ff89a5c8ebc3e32a623e1c2","slug":"bird-flu-mainpuri-news-agr4754328168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजे गए 20 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजे गए 20 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
सदर पशु चिकित्सालय स्थित पशु निदान प्रयोगशाला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बर्ड फ्लू की जांच के लिए जिले से हिसार भेजे गए 20 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पशुपालन विभाग ने राहत की सांस ली है। दोबारा सैंपल भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
देश के चार प्रदेशों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने पर शासन ने सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। इसके लिए मुर्गियों व अन्य पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाने हैं।
मैनपुरी से बीते माह भी बर्ड फ्लू की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। पशुपालन विभाग की प्रयोगशाला से कुल 20 सैंपल मंडलीय प्रयोगशाला आगरा भेजे गए थे। यहां से ये नमूने जांच के लिए हिसार स्थित प्रयोगशाला भेज दिए गए थे। इन नमूनों की रिपोर्ट पशुपालन विभाग मैनपुरी को प्राप्त हो गई है। ये सैंपल कुरावली और सुल्तानगंज क्षेत्र में सचांलित पोल्ट्री फार्म से लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
बेवर और भोगांव क्षेत्र से अब भेजे जाएंगे सैंपल
जनवरी में बर्ड फ्लू की जांच के लिए सैंपल भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी सप्ताह में भोगांव और बेवर क्षेत्र में संचालित मुर्गा फार्म से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। रैंडम आधार पर 20 सैंपल लेकर जांच के लिए मंडलीय प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। यहां से इन नमूनों को जांच के लिए हिसार भेज दिया जाएगा।
बीते माह बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इस बार सैंपल भेजने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही सैंपल भेज दिए जाएंगे।
डॉ. अनिरुद्ध कुमार, नोडल अधिकारी पशु प्रयोगशाला मैनपुरी।