फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bipin Rawat Death News Waiting For Wing Commander Prithvi Singh Chauhan Dead Body In Agra

हेलीकॉप्टर हादसा: आगरा में विंग कमांडर के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री, शहीद के परिवार को दी सांत्वना

Thu, 09 Dec 2021 02:07 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Dec 2021 02:07 PM IST
सार

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ताजनगरी के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान इस महीने 31 दिसंबर को आगरा आने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही काल के क्रूर हाथों ने उन्हें छीन लिया।

विज्ञापन
Bipin Rawat Death News Waiting For Wing Commander Prithvi Singh Chauhan Dead Body In Agra
आगरा: पृथ्वी सिंह चौहान के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सरन नगर निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान के बेटे विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनके घर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुटी है। गुरुवार दोपहर शहीद पृथ्वी सिंह के घर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। उन्होंने पिता सुरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया। परिवार के अन्य सदस्यों को भी सांत्वना दी। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार परिवार के साथ है। हादसा या साजिश से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। अगर कोई साजिश होती तो क्या भारतीय सेना साजिशकर्ता को माफ करेगी? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। पार्टी की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उपमुख्यमंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, शहर अध्यक्ष भानु महाजन व अन्य नेता भी थे। डिप्टी सीएम आगरा कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे लेकिन कार्यक्रम को रद्द कर वे शहीद के घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने दी श्रद्धांजलि  
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की शहादत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्ति किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी।

घर आने वाले थे विंग कमांडर
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ताजनगरी के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान इस महीने 31 दिसंबर को आगरा आने वाले थे। परिवार के साथ नए साल का जश्न और एक करीबी रिश्तेदार के जन्मदिन में उन्हें शामिल होना था। लेकिन इससे पहले ही काल के क्रूर हाथों ने उन्हें छीन लिया। 

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान आगरा के सरन नगर (दयालबाग) के रहने वाले थे। उनके ममेरे भाई पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने अमर उजाला को बताया कि 31 दिसंबर को उनका आगरा आने का प्रोग्राम था। पूरी प्लानिंग हो गई थी। 31 दिसंबर को ही फूफा सुरेंद्र सिंह चौहान का जन्मदिन है। सरप्राइज पार्टी की तैयारी की जा रही थी। इस बार पार्टी में पृथ्वी सिंह का अपने परिवार के साथ आना लगभग तय था। 



हेलीकॉप्टर हादसा: बेटे ने आंख का इलाज कराने का किया था वादा, रह गया अधूरा, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन से मां हैं बदहवास
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed