फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bilram's sanitation workers called off strike after negotiations

समझौता वार्ता के बाद बिलराम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ली

Wed, 06 Jul 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bilram's sanitation workers called off strike after negotiations
कासगंज। नगर पंचायत बिलराम में एक पखवाड़े से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार की सांय समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद कस्बे में सफाई का कार्य भी शुरू हो गेया। जिससे कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली है। लिखित समझौता पत्र में छह बिंदु तय किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर उपजिलाधिकारी पंकज कुमार व तहसीलदार अजय कुमार समझौता वार्ता के लिए सायं के समय नगर पंचायत पहुंचे। उन्होंने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार, नगर अध्यक्ष महेश कुमार अन्य प्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहे। दो घंटे तक चली वार्ता में निर्णय लिया गया कि राज्य वित्त आयोग के मद से कर्मचारियों का वेतन एवं अन्य देय ही आहरित किए जाएंगे। किसी अन्य मद में नगर पंचायत धन खर्च नहीं करेगी। नगर पंचायत अपना फंड विकसित करेगा।
विज्ञापन

फंड के माध्यम से जो राजस्व प्राप्त होगा उससे कर्मचारियों का अवशेष भुगतान सफाई कर्मियों की कमेटी की संस्तुति के आधार पर लिया जाएगा। पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष की अनियमितताओं पर भी कार्रवाई होगी और राजस्व वसूली भी की जाएगी। हड़ताल अवधि का कोई वेतन नहीं काटा जाएगा। हैल्थ मैनुअल के अनुसार आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। ठेका व संविदा कर्मियों को सफाई के उपकरण प्रदान किए जाएंगे। प्रशासन ने हड़ताली सफाई कर्मियों को मिष्ठान खिलाकर हड़ताल समाप्त कराई। इसके बाद तहसीलदार अजय कुमार ने स्वयं झाडु लगाते हुए कस्बे की सफाई कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed