{"_id":"68845019938298fc160ec46d","slug":"billochpura-will-be-developed-as-a-satellite-station-many-trains-will-have-stoppage-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन होगा विकसित, इन ट्रेनों का होगा ठहराव; आईएसबीटी से जुड़ेगा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन होगा विकसित, इन ट्रेनों का होगा ठहराव; आईएसबीटी से जुड़ेगा मार्ग
Sat, 26 Jul 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:18 AM IST
सार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिल्लोचपुरा स्टेशन विकसित किया जा रहा है। इससे यहां पर कई ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिल्लोचपुरा को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसे ट्रांसपोर्ट नगर से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सर्वे भी कर लिया है। नई ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ाया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
डीआरएम तेजप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शहर के मुख्य स्टेशन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में है। ऐसे में भीड़भाड़ से अलग बिल्लोचपुरा स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित कर रहे हैं। इसकी व्यापारिक केंद्र संजय प्लेस, एमजी रोड से करीब दो किमी. और हाईवे से दूरी करीब 2.8 किमी है।
हाईवे पर ही मेट्रो ट्रेन भी संचालित होगी। इससे बिल्लोचपुरा स्टेशन तक पहुंचना बेहद आसान है। ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से भी इसे जोड़ने की तैयारी है। इससे स्टेशन बस अड्डे से भी जुड़ जाएगा। स्टेशन पर दो रास्तों से आसानी से पहुंचा जा सकेगा। एक साल में विकास कार्य पूरे हो जाएंगे। इससे शहर के अलावा आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।