{"_id":"5fda50278ebc3e3d445e5b7f","slug":"bill-mainpuri-news-agr472280840","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिल 25 दिसंबर तक जमा करं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिल 25 दिसंबर तक जमा करं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए विभाग ने कवायद शुरू की है। बकाएदार उपभोक्ताओं को फोन करके 25 दिसंबर तक बिल जमा करने की हिदायत दी जा रही है। 25 दिसंबर के बाद कनेक्शन काटकर बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाने की चेतावनी भी दी जा रही है।
बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर लगभग एक अरब रुपया बकाया है। शहर से लेकर देहात तक हजारों उपभोक्ताओं के दो से तीन महीने तक के बिल बकाया हैं। कई उपभोक्ता आसान किश्त योजना में पंजीकरण कराने के बाद नियमित रूप से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस योजना में हर माह बिल जमा करना जरूरी है। एक माह का बिल बकाया होने पर दूसरे माह में दोनों महीने का बिल जमा किया जाना चाहिए।
आसान किश्त योजना में पंजीकरण कराने वालों को भी दिसंबर महीने में अंतिम किश्त जमा करना जरूरी है। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को फोन करके 25 दिसंबर तक बकाया बिल जमा करने के लिए फोन किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर के बाद बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए फोन कराए जा रहे हैं। बकाएदारों को 25 दिसंबर तक बकाया बिजली बिल जमा कराने की हिदायत दी जा रही है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर 25 दिसंबर के बाद अभियान चलाकर बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
ब्रजेश कुमार, एसडीओ