फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers gang looted chain from young man in Belanganj Agra

Agra: स्कूटी सवार खा गया चकमा, गले पर पड़ा झपट्टा और लुट गई सोने की चेन...बाइकर्स गैंग ने की वारदात

Mon, 21 Oct 2024 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 07:49 AM IST
सार

आगरा के बेलनगंज में बाइकर्स गैंग ने युवक से चेन लूट ली। वो स्कूटी पर जा रहा था। उसी दौरान बाइक सवार लुटरों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। जब तक वो कुछ समझ पाता, तब तक लुटेरे काफी दूर निकल गए। 
 

विज्ञापन
Bikers gang looted chain from young man in Belanganj Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बेलनगंज के बाजार में स्कूटी सवार युवक की चेन बदमाशों ने लूट ली। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पथवारी, बेलनगंज निवासी पुलकित गर्ग के साथ वारदात हुई। वह चांदी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर की रात दोस्त महेश शर्मा के साथ रामबाग स्कूटी से जा रहे थे। बेलनगंज पेट्रोल पंप के पास दो बदमाश बाइक पर पीछे से आए। पास आकर उनसे बात करने लगे।


अचानक बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गले में झपट्टा मारकर चेन लूट लिया। थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed