{"_id":"6316e4e9ebcb6b119878803a","slug":"bikers-gang-looted-chain-from-woman-leaving-school-for-children-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रही महिला से लूटी चेन, पीछा करने पर बदमाशों ने चिड़ाया और भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रही महिला से लूटी चेन, पीछा करने पर बदमाशों ने चिड़ाया और भाग निकले
Tue, 06 Sep 2022 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:42 AM IST
सार
महिला स्कूटी से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से चैन लूट ली।
विज्ञापन
सीसीटीवी देखती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौराहे के पास मंगलवार सुबह बाइकर्स गैंग ने बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रही महिला से चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया। मगर, बदमाश महिला को चेन दिखाकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी।
सेक्टर सात निवासी रुचि अग्रवाल पत्नी भुवनेश अग्रवाल अपने दो बच्चे को मंगलवार सुबह स्कूल छोड़ कर आ रही थी। परशुराम चौराहे से सेंट्रल पार्क रोड पर पीछे से दो बदमाश आए। रुचि के गले पर झपट्टा मारकर 18 ग्राम की चेन लूट ली। पहले रुचि अग्रवाल को लगा कि गले पर कोई कीड़ा रेंग रहा है। हाथ लगाया तो उनकी चेन नहीं थी।
इसके बाद रुचि ने शोर मचाया। इस पर बदमाश उन्हें चेन दिखाकर भागने लगे। रुचि ने ईंट की मंडी तक बदमाशों का पीछा किया। मगर, बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के लिए कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। बता दें शहर में लगातार बाइकर्स गैंग वारदात को अंजाम दे रहा है। न्यू आगरा, सदर, ताजगंज, एत्माद्दौला क्षेत्र में चेन, मोबाइल और पर्स लूट की कई वारदात हो चुकी हैं।