फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding youth dies due to collision with vehicle

Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 17 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with vehicle
पटियाली। दरियावगंज-अलीगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को दुर्घटना के बाद पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में चीत्कार मचा है।
विज्ञापन

दुर्घटना में मृत युवक विजेंद्र यादव (35) रायपुर मौथर गांव का निवासी था। परिवार के सदस्यों से पता चला कि वह बृहस्पतिवार की शाम करीब 6.30 बजे किसी काम से घर से निकला, दरियावगंज-अलीगंज मार्ग पर जा रहा था। तभी दरियावगंज झील के पास अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, लहुलूहान हाल में सड़क पर पड़े युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ युवक की बाइक में टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक जबतक मौके पर भीड़ एकत्र होती वाहन के साथ घटना स्थल से फरार हो गया। किसी को पता ही नहीं चला कि युवक की टक्कर किस वाहन से हुई। बाद में परिवार के सदस्यों को इस घटना की सूचना दी गई, युवक की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिवार में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की तहरीर दी है। बताया गया कि युवक के चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे व दो बेटी हैं। सबसे बड़ा बेटा विकास 14 साल का है। बेटी प्रियंका 12 वर्ष, प्रकाश 10 वर्ष और संध्या 6 वर्ष की है। युवक की पत्नी रीना व मां गुड्डी देवी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed