{"_id":"6633d4d41a537919bb0cc805","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-tractor-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-116854-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Thu, 02 May 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव मुरादपुर नगरिया के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जनपद एटा निवासी युवक चचेरी बहन को बिछवा क्षेत्र से विदा कराने के बाद घर लेकर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिजन बिना पोस्मार्टम शव को घर ले गए।
जनपद एटा के थाना नया गांव क्षेत्र के सराय अगहत निवासी 21 वर्षीय राज सक्सेना बृहस्पतिवार को चचेरी बहन सौम्या की विदा कराने बिछवा आया था। देर शाम बहन को विदा कराकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में मुरादपुर नगरिया के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।