फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding youth died due to collision with DCM

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

Mon, 24 Jan 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth died due to collision with DCM
घिरोर। थाना घिरोर क्षेेत्र में आगरा रोड पर रविवार की देर रात बाइक सवार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में कस्बा निवासी युवक की मौत हो गई, परिजनों ने बताया कि वह पेट्रोल लेने के लिए फिलिंग स्टेशन पर गया था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कस्बा घिरोर निवासी 28 वर्षीय कपिल शर्मा प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार की रात करीब 9:30 बजे वह बाइक से आगरा रोड स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। तभी आगरा रोड से गुजर रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कपिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed