फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding villager dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike riding villager dies due to tractor collision
कासगंज के गंजडुंडवारा -मोहनपुर मार्ग पर बाइक सवार की मौत के बाद जाम लगा रहे आक्रोशितों को समझाते ? - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंजडुंडवारा मोहनपुर रोड पर ग्राम अल्हेपुर बाइक सवार ग्रामीण को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। उपजिलाधिकारी के समझाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने जाम को हटाया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार चरन सिंह (50) निवासी गढ़िया सनौट हुआ। वह कस्बा के स्टैंडर्ड कोल्ड स्टोर पर चौकीदारी करते थे। सोमवार को वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब वह प्राथमिक विद्यालय ग्राम अल्हेपुर के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक में बालू से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आक्रोशितों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। जाम लगने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित शांत नहीं हुए। जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशितों वार्ता की। वहीं किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने जाम को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed