फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Riding Miscreants Robbed Rs 1.60 Lakh From Finance Worker

UP Crime News: आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से 1.60 लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 07 Oct 2022 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 10:11 AM IST
सार

फाइनेंसकर्मी कई गांव से रकम एकत्र कर कार्यालय जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bike Riding Miscreants Robbed Rs 1.60 Lakh From Finance Worker
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव भाड़ई और नगला दौलतिया के बीच फाइनेंस कर्मचारी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और देर रात मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पीड़ित युवक ने बताया है कि उसके पास लगभग लगभग डेढ़ लाख रुपए थे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज कुमार पुत्र संतोष कुमार शर्मा निवासी गढ़ी गांवली अलीगढ़ का रहने वाला है। पीड़ित युवक सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है। वह गांव-गांव समूह की महिलाओं को लोन देता है, जिसके बाद उसकी ईएमआई लेने के लिए महिलाओं से पैसा एकत्रित करता है। पीड़ित युवक ने बताया है गुरुवार शाम वह कबूलपुर से लगभग एक लाख 60 हजार रुपये लेकर थाना मलपुरा क्षेत्र के ही गांव बाइखेड़ा जा रहा था। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया है कि वह जैसे ही भांड़ई से आगे नगला दौलतिया की ओर चला तो पीछे से आते हुए दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। उसने बाइक भगाने का प्रयास किया तो बाइक में टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है बदमाशों ने बैग और रुपए छीन लिए। वह घबराकर गांव की ओर भागा, वहीं बदमाश रुपए लेकर आगरा की ओर भाग गए। घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा राजीव सिरोही, थाना प्रभारी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिस जगह उसके साथ लूट की वारदात हुई थी उससे चंद कदम दूरी पर बैग एवं उसकी घड़ी और मोबाइल भी मिल गया। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। वहीं पुलिस ने बदमाशों की काफी खोजबीन की। क्षेत्राधिकारी अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया है कि पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed