आगरा: चालान काटने पर बाइक सवारों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की मारपीट, आरोपियों ने खुद ने बताया भाजपा कार्यकर्ता
यमुना किनारा मार्ग पर बिना हेलमेट के बाइक का चालान काटने से गुस्साए युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर बिना हेलमेट के बाइक का चालान काटने से गुस्साए युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट कर दी। नेम प्लेट खींचने की कोशिश की। युवक चालान कटने के ढाई घंटे बाद आए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
हेड कांस्टेबल नईम सिद्दीकी ने थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि 29 सितंबर को हाथी घाट स्थित बारह भाई वाली गली के सामने ड्यूटी थी। एक मार्ग पर ट्रैफिक संचालन हो रहा था। इस दौरान जाम की स्थिति बनी हुई थी। तभी गलत दिशा से एक बाइक आई।
बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था। इस पर चालान किया गया। यह चालान शाम तकरीबन 4:42 बजे किया गया। शाम तकरीबन 7:30 बजे बाइक सवार वापस आए। धक्कामुक्की करने लगे। नेम प्लेट भी खींचने की कोशिश की।
गालीगलौज कर धमकी भी दी
गालीगलौज के साथ नौकरी खा जाने की धमकी दी। इसके बाद रुपये मांगने के झूठे आरोप भी लगाए। हेड कांस्टेबल ने कहा है कि धूल की वजह से मुंह पर गमछा बांध रखा था। आरोपियों ने धक्का मुक्की कर दी, जिससे गमछा हट गया। आरोपी के कप्तान सिंह और संजीव दीक्षित हैं।
इस मामले में मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना छत्ता के प्रभारी का कहना है कि बिना हेलमेट का चालान किया गया था। चालान काटने पर अभद्रता कर दी। केस में लगी धारा में सात साल से कम सजा का प्रावधान है।
मुकदमे की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल
बुधवार को मुकदमे की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक मैसेज भी लिखा गया। इसमें दोनों आरोपियों को भाजपा कार्यकर्ता बताया गया। पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।