फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies while companion condition critical in collision with truck in Agra

रफ्तार बन रही जानलेवा: ट्रक की टक्कर से दिल्ली के व्यापारी की मौत, साथी की हालत नाजुक

Sun, 07 Apr 2024 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 05:11 PM IST
सार

ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
Bike rider dies while companion condition critical in collision with truck in Agra
हादसे के बाद हाईवे पर पड़ा बाइक सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा की ओर जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के रहने वाले टाइल्स व्यापारी योगेश की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। हादसा गुरुद्वारा गुरु का ताल कट से 500 मीटर पहले हुआ।

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि रविवार अपराह्न 3 बजे योगेश कोठपुतली, राजस्थान निवासी संजीव के साथ बाइक से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आईएसबीटी से आगे निकलते ही पीछे से एक ट्रक आया।
विज्ञापन


ट्रक की बाइक में टक्कर लग गई। इससे योगेश बाइक से उछलकर गिर गए। ट्रक का पहिया योगेश के ऊपर से निकल गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे संजीव भी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस योगेश और संजीव को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर योगेश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजन को जानकारी दी है। वह आगरा के लिए चल दिए थे। घटनास्थल के पास ही एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। इसमें ट्रक की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं।

रफ्तार बन रही जानलेवा

हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास में लगी है। हाल ही में गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर दो ट्रकों के बीच पिसकर ऑटो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी। हाल ही में एक महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। इन घटना के बाद पुलिस ने गुरुद्वारा कट पर ओवर ब्रिज की तरफ से आने वाले सर्विस रोड का कट बंद कर दिया था। हाईवे पर रफ्तार से आए दिन हादसे हो रहे हैं। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं।

दूसरे कट पर हादसे का खतरा

हादसों के बाद गुरुद्वारा पर ओवरब्रिज की ओर से आने वाला सर्विस रोड का कट बंद कर दिया गया। इस कारण वाहन 300 मीटर आगे चलकर पेट्रोल पंप के सामने से टर्न लेते हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ गया है। वाहनों के मुड़ने के दौरान आईएसबीटी की तरफ से तेज गति से आने वाले वाहनों की टक्कर हो सकती है। इस कट पर स्लिप रोड तक नहीं बनाई गई है, जिससे वाहन सुरक्षित तरीके से सर्विस रोड से हाईवे पर जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed