फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies due to pickup collision

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 03 Jul 2021 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to pickup collision
बरनाहल। घिरोर- करहल मार्ग पर पिकअप की टक्कर से फिरोजाबाद निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव औना जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव अमिलिया निवासी 33 वर्षीय मोहर सिंह शनिवार को मां शीला देवी के साथ थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव औना पतारा मामा के घर जा रहा था। बाइक जब घिरोर-करहल मार्ग पर पहुंची तभी घिरोर की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में मोहर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed