फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies after falling due to pothole in Mainpuri

Mainpuri: गड्ढे ने ली बाइक सवार युवक की जान, कर रहा था लेखपाल की तैयारी

Tue, 16 Aug 2022 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 01:33 PM IST
सार

बारिश के दौरान सड़कों पर हुए गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं और प्रशासन सो रहा है। घिरोर में ऐसे की एक गड्ढे ने परिवार के होनहार बेटे की जान ले ली। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bike rider dies after falling due to pothole in Mainpuri
मृतक अनूप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर में बाइक से जा रहा युवक सड़क पर गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका। गड्ढे की वजह से बाइक गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय  लोग आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार को लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के नगला फत्ते निवासी अनूप सिंह (25) वर्षीय पुत्र जयपाल सिंह सोमवार देर शाम को अपने भाई राजू को घिरोर से लेने के लिए मोटरसाइकिल से आ रहा था। उसी समय घिरोर जसराना रोड़ ग्राम बमरौली के पास अचानक सड़क में बने गड्ढे में युवक गिर गया, जहां से उसे गोधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं इस हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार युवक बहुत ही होनहार था और लेखपाल की परीक्षा देकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed