{"_id":"69f8d355711918930c04c4fe","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-school-bus-in-agra-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पर स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की माैके पर ही माैत; परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पर स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की माैके पर ही माैत; परिजन ने किया हंगामा
Mon, 04 May 2026 11:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 04 May 2026 11:26 PM IST
सार
परिजन ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव को कॉलेज प्रांगण में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास, किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
परिजन ने किया स्कूल में हंगामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अकबरा के पास स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के परिजन ने शव स्कूल परिसर में रखकर आर्थिक सहायता की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है। सिकंदरा के गांव अकबरा निवासी राकेश कुमार (35) सिकंदरा सब्जी मंडी में काम करता था। सुबह करीब सात बजे वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी बच्चों को लेकर आ रही आगरा पब्लिक स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। जिससे राकेश की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव को कॉलेज प्रांगण में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास, किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानने को तैयार नहीं थे।
मामला बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को वहां से हटाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को वहां से हटाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।